Rajasthan: भिवाड़ी में हुई डकैती को लेकर अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, कहा- ये घटना राज्य में लगातार बिगड़ती...

Hanuman | Saturday, 24 Aug 2024 08:01:43 AM
Rajasthan: Ashok Gehlot targeted Bhajanlal government over the robbery in Bhiwadi

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने अब भिवाड़ी में हुई डकैती एवं हत्या की घटना को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा है। 

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने ट्वीट किया कि भिवाड़ी में हुई डकैती एवं हत्या की घटना बेहद गंभीर एवं राज्य सरकार के माथे पर कलंक के समान है। इस घटना को लेकर एडीजी क्राइम एवं आईजी रेंज से बात कर जानकारी ली। यहां डकैतों ने एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी एवं दूसरे व्यापारी घायल हैं। यह घटना राज्य में लगातार बिगड़ती जा रही कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है।

गौरतलब है कि शुक्रवार देर शाम भिवाड़ी में ज्वेलरी शोरूम में बदमाशों ने मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं ज्वेलर का भाई गोली लगने से गंभीर घायल हो गया है। शुक्रवार को हुई डकैती की इस घटना के दौरान बदमाशों से मारपीट में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। 

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.