- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एक बार फिर से राजस्थान की राजनीति में सक्रियता बढ़ती जा रही है। हाल ही में अशोक गहलोत ने भरतपुर और दौसा में अपनी सक्रियता दिखाई है।
दौसा को पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट का गढ़ माना जाता है। गहलोत के इन जिलों के दौरे को लेकर कई प्रकार के कयास भी लगने लगे हैं। आपको बता दें कि अशोक गहलोत के इन जिलों के दौरे पर कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला है। लंबे समय बाद अशोक गहलोत की सक्रियता चर्चा का कारण है।
आपको बता दें कि पिछले काफी समय से स्वास्थ्य कारणों की वजह से गहलोत कुछ शांत ही थे। अब उनकी सक्रियता ने समर्थक नेताओं के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। अशोक गहलोत ने गहलोत ने पायलट के गढ़ दौसा में भी अपनी सियासी ताकत का प्रदर्शन किया। गहलोत के अचानक किए गए सियासी दौरे को लेकर राजनीतिक जानकार कई प्रकार के कयास लगा रहे हैं। क्या अशोक गहलोत अपनी ताकत दिखाकर सियासत में कोई बड़ा संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं? आगामी समय में ही इस संबंध में खुलासा हो सकता है।
PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें