Rajasthan: कमला बेनीवाल को लेकर अशोक गहलोत ने कही ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Thursday, 16 May 2024 08:57:14 AM
Rajasthan: Ashok Gehlot said this big thing about Kamla Beniwal

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार में उप मुख्यमंत्री रही कमला बेनीवाल का निधन हो गया है। उनके निधन पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दुख प्रकट किया है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता, त्रिपुरा, गुजरात एवं मिजोरम की पूर्व राज्यपाल तथा राजस्थान की उपमुख्यमंत्री रहीं श्रद्धेय डॉ. कमला बेनीवाल के निधन के समाचार से मुझे गहरा आघात लगा है। कमला जी का व्यक्तित्व बहुआयामी रहा एवं उन्होंने राजनीति के अलावा भी हर क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए। 

मुख्यमंत्री के रूप में मेरे प्रथम कार्यकाल के दौरान वो मेरे मंत्रिमंडल में वरिष्ठ साथी थीं। इस दौरान मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। वो एक कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता एवं सशक्त नेतृत्व देने वाली नेता थीं। कांग्रेस विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं निष्ठा एक मिसाल है। गुजरात में राज्यपाल के तौर पर उन्होंने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करते हुए उस पद की गरिमा को और बढ़ाया।  

श्रीमती कमला बेनीवाल जी का मेरे प्रति आत्मीय स्नेह एवं मेरे ऊपर आशीर्वाद रहा। मैं जयपुर के मालवीय नगर स्थित आवास पर उनकी कुशलक्षेम जानने एवं आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन लेने अक्सर जाया करता था। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं।

PC: twitter
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.