Rajasthan: अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने एक सुर में बोल दी है ये बात 

Samachar Jagat | Wednesday, 28 Aug 2024 12:43:54 PM
Rajasthan: Ashok Gehlot and Sachin Pilot targeted the BJP government for the same thing

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के महात्मा गांधी राजकीय अस्पताल में नाबालिग बालिका से गैंगरेप की घटना को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी बड़ी बात कही है। 

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि जोधपुर के महात्मा गांधी राजकीय अस्पताल में नाबालिग बालिका से गैंगरेप की घटना राजस्थान में बनते जा रहे जंगलराज के हालातों का एक और उदाहरण है। ऐसा लगता है कि जोधपुर में जनप्रतिनिधियों और पुलिस दोनों का ही कानून व्यवस्था की ओर कोई ध्यान नहीं है जिससे अपराधियों को हौसले दिनोंदिन बुलंद होते जा रहे हैं। हमारे शांतिप्रिय एवं अपराधमुक्त जोधपुर को भाजपा के कुशासन ने बदहाल कर दिया है।

वहीं प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट किया कि महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने में राज्य सरकार हर कदम पर विफल सिद्ध हुई है। जोधपुर में एक वर्ष की मासूम बच्ची से हुई दरिंदगी की घटना दिल दहला देने वाली है।  महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा को लेकर भाजपा के वादे और इरादे दोनों ही खोखले साबित हुए हैं।

PC: aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.