Rajasthan: इस बात के लिए सीएम भजनलाल के साथ ही अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने प्रकट किया दुख

Hanuman | Wednesday, 25 Sep 2024 01:01:10 PM
Rajasthan: Along with CM Bhajan Lal, Ashok Gehlot and Sachin Pilot expressed grief over this matter

इंटरनेट डेस्क। छह बार की विधायक रह चुकी सूर्यकान्ता व्यास का आज निधन हो गया है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ ही पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने दुख प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज ट्वीट किया कि सूरसागर विधानसभा से पूर्व विधायक, भाजपा परिवार की वरिष्ठ सदस्या, सूर्यकान्ता व्यास ’जीजी’ के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। कुछ दिन पूर्व ही उनसे भेंट हुई थी, जहां उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। मेरे प्रति उनका अपार स्नेह और वात्सल्य सदैव बना रहा। उनका स्वर्गवास भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

जीजी का मेरे प्रति लगाव एवं स्नेह अद्वितीय था: अशोक गहलोत
अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि सूरसागर से विधायक रहीं सूर्यकान्ता व्यास ‘जीजी’ का निधन बेहद बेहद दुखद है। जीजी जीवन के इस दौर में भी सक्रियता से जनसेवा में जुटी रहीं। जीजी का मेरे प्रति लगाव एवं स्नेह अद्वितीय था। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति भी है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

सचिन पायलट ने कही ये बात
सचिन पायलट ने ट्वीट किया कि सूरसागर विधानसभा की पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास जी के निधन पर मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने का संबल प्रदान करें।

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट किया कि जोधपुर जिले की सूरसागर विधानसभा से पूर्व विधायक सूर्यकान्ता व्यास ‘जीजी’ के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.