Rajasthan: पदभार ग्रहण करने के बाद भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष Madan Rathore करेंगे ये पहला बड़ा काम

Samachar Jagat | Saturday, 03 Aug 2024 09:48:47 AM
Rajasthan: After taking charge, BJP's new state president Madan Rathore will do this first big task

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ आज अपना काम संभाल लेंगे। राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ आज भाजपा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। वह राजस्थान में लोकसभा सांसद सीपी जोशी का स्थान लेंगे। 

मदन राठौड़ के पदभार ग्रहण समारोह में आज भारतीय जनता पार्टी कई बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। प्रदेश भाजपा की ओर से समारोह की सभी तैयारियों कर ली गई है। शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में इस संबंध में सभी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी। 

सुबह 11 बजे जयपुर आएंगे मदन राठौड़
खबरों के अनुसार, भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री और प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ राष्ट्रीय दिल्ली से जयपुर आएंगे। जयपुर एयरपोर्ट मदन राठौड़ का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मदन राठौड़ भाजपा प्रदेश कार्यालय में दोपहर 12 बजे पूजन के बाद प्रदेशाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। 

दोपहर तीन बजे करेंगे ऐसा
खबरों के अनुसार, प्रदेशाध्यक्ष का पद ग्रहण करने के बाद मदन राठौड़  दोपहर 3 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, सह प्रभारियों की बैठक लेंगे। इस बैठक को राजस्थान में उन्होंने वाले पांच सीटों के विधानसभा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण माना जार रहा है।  खबरों के अनुसार, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ इसके बाद शाम 4.00 बजे समस्त जिलाध्यक्षों की बैठक लेंगे। गौरतलब है कि भाजपा के नए अध्यक्ष मदन राठौड़ पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा सीट से वे 2 बार विधायक रह चुके हैं। 

PC: x

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.