Rajasthan: भाजपा के बाद कांग्रेस में भी बदलने वाला है प्रदेशाध्यक्ष! ये तीन नेता हैं दावेदार

Samachar Jagat | Monday, 05 Aug 2024 09:43:53 AM
Rajasthan: After BJP, Congress is also going to change its state president! These three leaders are contenders

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के बाद अब राजस्थान कांग्रेस संगठन में भी जल्द ही बड़ा बदलाव हो सकता है। प्रदेश कांग्रेस संगठन में परिवर्तन की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। राजस्थान में जल्द ही गोविंद सिंह डोटासरा के स्थान पर कांग्रेस को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल सकता है। भाजपा की तरह ही कांग्रेस भी जल्द ही किसी नए चेहरे को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी जा सकती है।

 PC:  thestatesman
कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी अब राजस्थान में अध्यक्ष के तौर पर किसी ब्राह्मण या आदिवासी चेहरे को कमान सौंप सकती है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से ब्राह्मण चेहरे के तौर पर भजनलाल शर्मा को सीएम बनाए जाने के बाद अब कांग्रेस ब्राह्मणों को साधने के लिए किसी ब्राह्मण चेहरे पद दांव खेल सकती है। 

PC: deccanherald

ब्राह्मण समुदाय से ये दो नेता हैं दावेदार
खबरों की मानें ब्राह्मण समुदाय को साधने के लिए कांग्रेस अब पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी या पूर्व कैबिनेट मंत्री रघु शर्मा को राजस्थान में प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है। ये दोनों ही नेता पार्टी हाईकमान, अशोक गहलोत और सचिन पायलट के नजदीक माने जाते हैं। सीपी जोशी तो केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। दो बार विधायक रह चुके रघु शर्मा राजस्थान में चिकित्सा मंत्री रहने के साथ ही गुजरात के प्रभारी भी रह चुके हैं।

अर्जुन बामनिया पर खेल सकती हैं दांव
कांग्रेस आदिवासी चेहरे के तौर पर अर्जुन बामनिया पर दांव खेल सकती हैं। दक्षिण राजस्थान में भारतीय आदिवासी पार्टी के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए कांग्रेस ये बड़ा दांव खेल सकती है। पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत मालवीय के भाजपा में जोन के बाद कांग्रेस का दक्षिणी राजस्थान में बड़ा चेहरा हैं।

PC: newsclick 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.