Rajasthan: दो युवतियों से गंदा काम करवाता था युवक, एक हो गई परेशान तो...

Samachar Jagat | Thursday, 17 Oct 2024 03:45:06 PM
Rajasthan: A young man used to make two girls do dirty work, when one of them got upset..

By Hanuman Kasotiya
इंटरनेट डेस्क।
राजस्थान की राजधानी जयपुर से हत्या का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। अब यहां के चौमूं थाना क्षेत्र में पुलिस को हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस ने पांच दिन पहले हुए एक लडक़ी के ब्लाइंड मर्डर के मामले में आरोपी दलाल और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के अनुसार, पुलिस ने देह व्यापार का काम करने वाले जगपाल और उसकी साथी युवती को पकड़ा है। आरोपी ने पुलिस का बताया कि मृतक और साथी युवती से देह व्यापार करवाता था। मृतक लडक़ी देह व्यापार के काम से परेशान होकर इसे छोडऩा चाहती थी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी जगपाल सिंह ने धंधा प्रभावित होने की आशंका में से साथी युवती के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का प्लान बनाया था। इसी के तहत वह लडक़ी को 12 अक्टूबर को खाटूश्यामजी के दर्शन कराने के बहाने लेकर गए। बाद में रात को अंधेरा का फायदा उठाकर दोनों ने तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने लाश को चौमूं में सुनसान जगह पर फेंक दिया।  

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.