Panipat: पति के दूसरी महिला के साथ थे अवैध संबंध, पत्नी ने किया विरोध तो...

Hanuman | Monday, 28 Oct 2024 09:02:45 AM
Panipat: Husband had illicit relations with another woman, when wife protested...

इंटरनेट डेस्क। महिलाओं के साथ अपराधों में कमी नहीं आ पा रही है। रोजाना देश के किसी किसी क्षेत्र से ऐसी खबरें सुनने को मिल ही जाती है। अब पानीपत से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पर एक महिला को लव मैरिज करना महंगा पड़ गया है। 

खबरों के अनुसार, पानीपत की एक महिला ने आठ माह पहले करनाल के युवक से लव मैरिज की थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद उसके साथ कुछ ऐसा होने लगा जिसके बारे में जानकार आपके होश उठ जाएंगे। पति ने दहेज के लिए उसे प्रताडि़त करना शुरू कर दिया और तीन बार उसकी हत्या करने तक का प्रयास किया। 

महिला ने संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को बताया कि शादी के 10 दिन बाद ही उसके पति ने उसकी गला घोंट कर हत्या करने का प्रयास किया। इसके बाद भी उसे परेशान करना रहा । 

महिला ने अपने जेठ पर भी लगाया प्रताडि़त करने का आरोप 
महिला ने बताया कि पति के किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध थे और इस बात का विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करता था। महिला ने अपने जेठ पर भी प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि जेठ जबरन उसके अंडरगारमेंट्स धुलवाता था।
महिला ने बताया कि चौथ के अगले दिन ससुराल वालों ने जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ मारपीट की। वहीं 24 अक्टूबर को की गई मारपीट की जानकारी अपने भाई को दी। इसके बाद उसने पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। 

PC: hrbreakingnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.