Pali: अपहरण कर महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, इसके बाद...

Samachar Jagat | Saturday, 10 Aug 2024 11:05:08 AM
Pali: Woman was kidnapped and gang raped, after this

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पाली जिले से अब मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां पर एक 42 वर्षीय महिला का अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।  खबरों के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण) रतनाराम देवासी ने  इस संबंध मेंज जानकारी दी है।  उन्होंने पीडि़ता के भाई ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। 

खबरों के अनुसार, घटना 2 अगस्त की शाम को औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। दो युवकों ने रेलवे स्टेशन के पास किराना की दुकान से सामान लेने जा महिला का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने महिला को एक कार से सुनसान जगह ले गए।

इसके बाद दोनों ने महिला को बेहोश कर उसके साथ कथित दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।  पीडि़ता ने युवकों पर उसे तीन दिन तक बंधक रखने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने महिला को इसके बाद रेलवे स्टेशन के पास नाले में फेंक दिया था।
 पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.