लोकसभा चुनाव चुनाव परिणाम के दूसरे दिन ही सीएम Bhajan Lal ने कर दिया है ये ऐलान

Hanuman | Wednesday, 05 Jun 2024 04:01:55 PM
On the second day of the Lok Sabha election results, CM Bhajan Lal has made this announcement

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव इस बार भारतीय जनता पार्टी की आशा के अनुरूप नहीं रहा है। भाजपा को देश में बहुमत नहीं मिला है। वहीं राजस्थान में भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ है। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद सीएम भजनलाल को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। लोकसभा चुनाव परिणाम के एक दिन बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने एक बड़ा ऐलान किया है। 

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भजनलाल शर्मा ने राज्य में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान प्राम्भ करने का ऐलान किया। इसके तहत राजस्थान में 7 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के तहत 3 करोड़ सरकारी भूमि और गोचर भूमि पर लगेंगे। वहीं 4 करोड़ पौधे 3 करोड़ लोगों में रियायती दर पर दिए जाएंगे।

भजनलाल शर्मा ने आज एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत की धन्य धरा को स्वस्थ, हरित व समृद्ध बनाना ही विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य है। आज आरआईसी झालाना, जयपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में उपस्थित जनों को संबोधित किया व पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प को दोहराया। समस्त प्रदेशवासियों से भी मेरा निवेदन है कि अपने आस-पास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं और पर्यावरण को हरित बनाएं।

PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.