Odisha: लूट के इरादे से घर में घुसे चोरों की महिला पर बिगड़ गई नियत, इसके बाद बारी-बारी से...

Hanuman | Thursday, 03 Oct 2024 02:52:15 PM
Odisha: Thieves who entered the house with the intention of looting raped the woman

इंटरनेट डेस्क। ओडिशा के भुवनेश्वर एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी चौंक जाएंगे। यहां चोरी और बलात्कार का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार, भुवनेश्वर पुलिस ने बताया कि लूट के इरादे से घर में घुसे दो चोरों ने महिला के गहने लूटने के बाद सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। 

पुलिस ने जानकारी दी कि सोमवार को शहर के मैत्री विहार इलाके में रात करीब 2 बजे महिला अपनी दो साल की बेटी के साथ सो रही थी। इस दौरान चोर घर में घुस गए। यहां पर दोनों चोरों ने पहले चाकू की नोंक पर महिला के  गहने और मोबाइल फोन लूट लिए।

इसके बाद उन्होंने बेटी को मारने की धमकी देकर महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। पीडि़त महिला ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.