अब इस बात को लेकर Tikaram Jully ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- नरेंद्र मोदी ने...

Samachar Jagat | Tuesday, 27 Aug 2024 12:57:21 PM
Now Tikaram Jully targeted BJP on this issue

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में  नेता प्रतिपक्ष टीमाराम जूली ने महाराष्ट्र में अब छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है।  

राजस्थान में कांग्रेस के दिग्गज नेता टीकाराम जूली ने अब ट्वीट किया कि बीजेपी और उनके भ्रष्टाचारी साथियों ने मराठा गौरव और देश के हृदय सम्राट को भी नहीं छोड़ा। इस प्रतिमा का अनावरण सिर्फ 9 महीने पहले 4 दिसंबर, 2023 को नरेंद्र मोदी ने सिंधुदुर्ग, महाराष्ट्र में किया था। कभी किसी पुल का गिरना, कभी नए बने एक्स्प्रेस वे का बह जाना, प्रगति मैदान टनल से पानी रिसना तो अब छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरना, यह सब भाजपा द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के महज कुछ उदाहरण हैं।

विडंबना यह है कि अब इस भ्रष्टाचार की जांच भी नहीं होती और जनता के टैक्स का पैसा व्यर्थ चला जाता है। भाजपा सरकार खुद के ईमानदार होने का ढोल पीटने लगती है। डर से भयभीत मीडिया भी इस पर कोई चर्चा नहीं करता। सोशल मीडिया से भाजपा के भ्रष्टाचार के उदाहरणों की ये खबरें अब जनता तक पहुंच रही हैं। जिन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया है, उनसे महाराष्ट्र की जनता हिसाब जरूर करेगी।

PC:  rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.