अब Ashok Gehlot को हुई सेहत से जुड़ी ये परेशानी, डॉक्टरों की सलाह पर अचानक रद्द किए सभी कार्यक्रम

Samachar Jagat | Wednesday, 29 May 2024 03:36:59 PM
Now Ashok Gehlot is facing this health related problem

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव के अन्तिम चरण के मतदान से पहले राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सेहत से जुड़ी एक परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।  अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया है।

उन्होंने ट्वीट किया कि आज मेरी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता एवं गढ़शंकर में कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंदर सिंगला के समर्थन में पब्लिक रैली प्रस्तावित थीं। इसके लिए कल शाम को चंडीगढ़ पहुंच गया था परन्तु कल रात से स्लिप डिस्क संबंधी परेशानी होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर सारे कार्यक्रम रद्द करते हुए वापस जयपुर आना पड़ा है।

मेरी पंजाब के सभी मतदाताओं से अपील है कि किसानों एवं सैनिकों के सम्मान, लोकतंत्र की रक्षा एवं देश में सौहार्द बनाए रखने के लिए कांग्रेस को वोट दें एवं अपने क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। गौरतलब है कि देश में अन्तिम चरण का मतदान एक जून को होगा। चार जून को परिणाम आएगा।

PC:  x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.