राहुल गांधी के रायबरेली से सांसद बनने रहने के निर्णय को लेकर अब Ashok Gehlot ने बोल दी ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Tuesday, 18 Jun 2024 10:34:18 AM
Now Ashok Gehlot has said this big thing regarding Rahul Gandhi's decision to remain an MP from Rae Bareli

इंटरनेट डेस्क। कांग्र्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। वह उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से सांसद बने रहेंगे। केरल की वायनाड सीट से प्रियंका गांधी उप चुनाव लड़ेंगी। 

इस संबंध में राजस्थान के कई दिग्गज राजनेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि देश में न्याय की सशक्त ध्वनि राहुल गांधी का रायबरेली के जन प्रतिनिधि के रूप में सेवा करने व प्रियंका गांधी के वायनाड से प्रत्याशी बनने का निर्णय अभिनंदनीय है। यह कदम गांधी परिवार व कांग्रेस का सम्पूर्ण राष्ट्र के प्रति प्रेम व जनादेश की कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रमाण है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उत्तर से लेकर दक्षिण तक कांग्रेस इसी प्रकार जन आशीर्वाद प्राप्त कर न्याय की संकल्पना को साकार करेगी।

सचिन पायलट ने प्रियंका गांधी को दी शुभकामनाएं
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रियंका गांधी को वायनाड लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रियंका जी को वायनाड की जनता भरपूर आशीर्वाद देगी एवं अपनी आवाज बनाकर संसद भेजेगी।

गोविंद सिंह डोटासरा ने कही ये बड़ी बात
वहीं राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि महिलाओं, पीडि़तों एवं वंचितों की सशक्त आवाज देश की लोकप्रिय व जुझारू नेता प्रियंका गांधी जी को वायनाड से कांग्रेस प्रत्याशी मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई और जीत की अग्रिम शुभकामनाएं।

PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.