Nagaur: पत्नी ने नहीं मानी बात तो पति ने कर डाली हैवानियत, सभी के सामने ही करता रहा उसके साथ...

Samachar Jagat | Wednesday, 14 Aug 2024 10:04:39 AM
Nagaur: When the wife did not listen, the husband did atrocity, he kept doing it with her in front of everyone...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के नागौर जिले से हैवानियत वाला एक मामला समाने आया है, जिसके बारे में जानकर आपकी भी रूह कांप उठेगी। यहां पर व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को बात नहीं मानने पर ऐसी सजा दे दी है, जिसकी आप भी कल्पना नहीं कर सकते हैं। 

एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति अपनी बाइक के पीछे महिला को बांधकर घसीट रहा है। ये मामला नागौर को बताया जा रहा है। आप ये बात जानकर हैरान रह जाएंगे कि बाइक चलाने वाला शख्स जिस महिला को बाइक में बांधकर घसीट रहा है वो कोई और नहीं बल्कि उसी की पत्नी है। 

वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन
इस घटना का वीडियो भी बनवाया गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने इस पर एक्शन लेते हुए आरोपी बाइक सवार को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

आरोपी ने इस बात की पत्नी को दी सजा
पुलिस ने इसके बाद आरोपी पूछताछ की। इसमें आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने बताया कि किस कारण से उसने ये कदम उठाया था। आरोपी का नाम प्रेमराम मेघवाल ने बताया कि उसकी पत्नी अपनी बहन के साथ जैसलमेर जाने की जिद कर रही थी, उसने पत्नी को जैसलमेर जाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं मानी। इस बात पर उसे गुस्सा आ गया है। इस पर उसने ये कदम उठाया।  आरोपी प्रेमराम मेघवाल नागौर जिले के पांचौड़ी थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। 

PC: livehindustan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.