Monsoon Alert In Rajasthan: गर्मी से लोगों को नहीं मिल रही राहत, जानें कब होगी प्रदेश में मानसून की एंट्री

Samachar Jagat | Thursday, 20 Jun 2024 11:45:37 AM
Monsoon Alert in Rajasthan: People are not getting relief from the heat, know when the monsoon will enter the state

pc:Rajasthantak

वर्तमान में राज्य में पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जो मानसून की प्रगति में बाधा डाल रही हैं। ये परिस्थितियां अभी मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल नहीं हैं। इसके बावजूद राज्य में छिटपुट बारिश जारी रहने की उम्मीद है। बीते मंगलवार को सवाई माधोपुर, बारां और बूंदी समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस साल राजस्थान में मानसून की आमद में देरी हो सकती है। इसके 27-28 जून के आसपास आने की उम्मीद है। अगले सप्ताह मौसम में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। इस दौरान लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा और 22 जून तक राज्य के कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है और 24-25 जून के आसपास प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

पश्चिमी हवाओं के कारण नमी का स्तर बढ़ रहा है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इससे राज्य के शहरों में तापमान बढ़ गया है। 

बढ़ेगी उमस वाली गर्मी?

मौसम विभाग (के जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक प्री मानसून की गतिविधियां बढ़ने से मौसम में नमी बढ़ेगी. चूंकि इस दौरान बारिश के साथ-साथ धूप भी होगी. ऐसे में उमस वाली गर्मी सताएगी. इससे निजात मानसून के आगमन के बाद ही होगा। 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.