Maharashtra: ससुर की बहू पर बिगड़ गई नियत, झोपड़ी में घुसकर कर दिया कांड, देवर ने भी...

Hanuman | Tuesday, 10 Sep 2024 01:13:15 PM
Maharashtra: Father-in-law's intentions got spoilt on his daughter-in-law, he entered the hut and did something wrong

इंटरनेट डेस्क। अब महाराष्ट्र से मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां पर अब सुसर और देवर द्वारा एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों के अनुसार, ठाणे जिले के कल्याण में एक 27 वर्षीय महिला के साथ ससुर और देवर ने दुष्कर्म किया। दोनों एक नाबालिग के साथ छह सितंबर को महिला की झोपड़ी में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। अब इस मामले में पुलिस ने ससुर (50) और देवर (22) के साथ ही नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

इस मामले में पुलिस ने महिला के पति को भी गिरफ्तार किया है। पीडि़त महिला ने जब अपने पति को इस घटना की जानकारी दी तो उसने भी उसकी पिटाई की। इस संबंध में पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

PC: newstrend



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.