Maharashtra: संपत्ति विवाद के कारण देवर ने अपनी ही गर्भवती भाभी के साथ कर दिया ऐसा, भाई और भतीजे को भी...

Samachar Jagat | Thursday, 12 Sep 2024 08:32:09 AM
Maharashtra: Due to property dispute, brother-in-law did this to his pregnant sister-in-law

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। यहां पर संपत्ति विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने ही परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। यहां पर एक व्यक्ति ने 40 वर्षीय बड़े भाई, गर्भवती भाभी और नाबालिग भतीजे को मौत की नींद सुला दिया। 

खबरों के अनुसार, रायगढ़ जिले के कलंब गांव में आरोपी ने अपने बड़े भाई मदन पाटिल, भाभी और 11 साल के भतीजे को बेटे को मार डाला। तीनों के शव घर के पीछे पड़े मिले। 

मृतक महिला सात महीने की गर्भवती थी
पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी कि मृतक महिला सात महीने की गर्भवती थी। आरोपी ने तीनों पर कुल्हाड़ी से वार किया।  सिर में चोटें लगने से उनकी मौत हुई।  पुलिस ने इस मामले में हनुमंत पाटिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खुलासा किया कि उसने संपत्ति विवाद के चलते आरोपी ने परिवार के तीन लोगों की हत्या की। 

तीनों लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी ने किया था ऐसा
पुलिस ने जानकारी दी कि रविवार को परिवार के तीनों लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी सोमवार सुबह अपने रिश्तेदार के घर गणेश पंडाल शामिल हुआ था। इससे ऐसा लगे कि वह रात से ही वहां था। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में हकीकत की जानकारी लगी। इससे पता चला कि वह पंडाल में कब आया। गहन पूछताछ के बाद आरोनी ने जुर्म कबूल लिया है। 

PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.