Madhya Pradesh: प्रेमी से बेवफाई की महिला को मिली ये सजा, काट दिया शरीर का वो अंग, जिसके बाद ...

Samachar Jagat | Friday, 26 Jul 2024 12:21:24 PM
Madhya Pradesh: This is the punishment given to a woman for cheating on her lover

इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से हत्या के एक मामले का खुलासा हुआ है, जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप उठेगी। यहां पर एक सिरफिरे आशिक द्वारा महिला की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। इस व्यक्ति ने रिश्तेदार के साथ अपनी ही माशूका की उसके घर पर पहुंच कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो उसे महिला की लाश को गद्दे में लपेटकर आग लगा दिया। पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। 

युवक ने किया खुलासा
खबरों के अनुसार, एमपी के सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के बसाही गांव की तलाकशुदा महिला की अधजली लाश मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने मृतक महिला से जुड़े सभी लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकडक़र उससे शख्ती से पूछताछ की। इसमें युवक ने बड़ा खुलासा कि महिला का हत्यारा उसका प्रेमी है। पुलिस के अनुसार, मृतक महिला का नाम निशा उर्फ गुडिय़ा है। महिला की शादी मोहम्मद नाम के युवक के साथ हुई थी। बाद में पति ने उसे तलाक देकर दूसरा विवाह किया। 

कई सालों से थे प्रेम सबंध 
पुलिस ने बताया कि मृतका का आरोपी गुड्डा यादव से प्रेम सबंध कई सालों से चल रहा था। इस दौरान महिला दूसरे लडक़े के सम्पर्क में आ गई। इस बात से नाराज होकर आरोपी गुड्डा ने महिला की उसी के घर जाकर कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। 

PC: cnnindonesia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.