Madhya Pradesh: जेल से छूटकर आया व्यक्ति नदी किनारे कर रहा था गंदा काम, अचानक ही...  

Samachar Jagat | Wednesday, 25 Sep 2024 08:57:42 AM
Madhya Pradesh: A person released from jail was doing dirty work on the river bank, when suddenly...

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के हरदा जिले से अब मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। हरदा जिले के छीपाबड़ थाना इलाके  में एक व्यक्ति द्वारा पांच साल की मासूम को नदी किनारे ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार, आरोपी बच्ची को पहले कुरकुरे खिलाने का लालच दिया। इसके बाद उसे सुनसान जगह पर ले जाकर मानवता को शर्मसार करने की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब उसकी तलाश जारी है। 

एक महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था आरोपी
खबरों के अनुसार, खंडवा जिले का आरोपी एक महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है। खबरों के अनुसार, यहां पर आरोपी ने पांच साल की मासूम को कुरकुरे खिलने के बहाने से बहला फुसला कर नदी किनारे ले जाकर दुष्कर्म किया। इस वारदात के बाद गांव के एक व्यक्ति ने मासूम बच्ची को रोते हुए देखा। इसके बाद आरोपी बच्ची को वहीं छोडक़र भाग गया। इसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच बच्ची को नाजुक हालत में अस्पताल भेजा। 

आरोपी के खिलाफ इन मामलों में दर्ज हुई है शिकायत
बच्ची का जिला अस्पताल हरदा उपचार में उपचार चल रहा है। पीडि़ता के परिजनों की ओर से पुलिस थाने में आरोपी सुनील पिता जयनारायण कोरकू (21) के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस मामले में अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

PC: rajexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.