Ludhiana: व्यवसायी ने महिला कर्मी के साथ रेस्टोरेंट में किया दुष्कर्म, इसके बाद...

Hanuman | Monday, 25 Nov 2024 09:10:39 AM
Ludhiana: Businessman raped a female employee in a restaurant, after which...

इंटरनेट डेस्क। लुधियाना से मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। यहां पर एक व्यवसायी ने महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म किया।  जिले की जगरांव अनाज मंडी में आढ़त की दुकान करने वाले व्यवसायी ने उसी की दुकान पर काम करने वाली महिला कर्मी के साथ ये घिनौना काम किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने महिला को इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

महिला ने अपने परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी। इसके बाद महिला ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अपनी जांच शुरू कर दी है। 

पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया कि वह जगरांव अनाज मंडी में खुदाई चक्क सुरिंद्र सिंह उर्फ महिंद्र की दुकान पर चाय व खाना बनाने का कार्य किया करती है। वह शाम को काम समाप्त करके घर के लिए निकलने पर आरोपी ने फोन करके मिलने के लिए बुलाया। 

एक रेस्टोरेंट के कमरे में किया दुष्कर्म
आरोपी ने उसे मोगा रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर बुलाया। यहां पर आरोनी सुरिंद्र सिंह ने पहले से ही एक कमरा किराये पर ले रखा था। इसके बाद आरोपी ने कमरे के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि आरोपी किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने मौसी की बेटी को घटना के बारे में बताया। फिर बस स्टैंड पुलिस चौकी में आढ़ती सुरिंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। 

PC:  8sidor
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.