Lucknow: रक्षाबंधन पर पति ने ही कर दी शर्मनाक हरकत, इसके बाद पत्नी को...

Samachar Jagat | Tuesday, 20 Aug 2024 10:52:49 AM
Lucknow: On the day of Raksha Bandhan, the husband did a shameful act, after which the wife...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के लखनऊ  से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसके बाद में जानकर भी आप चौंक जाएंगे। यहां पर रक्षाबंधन पर भाई के घर जाने की जिद करने की महिला को सजा मिली है। 

हरदोई में महिला द्वारा रक्षाबंधन के त्योहर पर मायका जाने को कहने पर पति इतना नाराज हो गया कि उसेन पत्नी की नाक काट दी। इसके बाद महिला को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। महिला ने अस्पताल प्रशासन को इस संबंध में जानकारी दी है। उसने बताया कि पति ने उसके साथ यह शर्मनाक हरकत की है। इस दौरान पीडि़त महिला ने यहां तक बोल दिया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है और उसके खिलाफ कार्रवाई करवाना चाहती। यह मामला हरदोई की है।

हरदोई में रक्षाबंधन के त्योहार पर हुआ था दोनों का झगड़ा
हरदोई के बनियानी पुरवा निवासी राहुल का पत्नी अनीता से रक्षाबंधन के त्योहार पर विवाद हो गया था। अनीता ने अपने मायके में रक्षाबंधन पर पर भाई को राखी बांधने की जिद की। राहुल ने ऐसा करने से मना कर दिया था। अनीता नहीं मानी तो गुस्साए पति ने उसका नाक काट दिया।

पति के इस कदम के बाद अनीता जमीन पर गिरकर चिल्लाने लगी। इस पर परिजन वहां पर आ गए। इसके बाद देवर ने आसपास के लोगों की सहायता से भाभी को हरदोई अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद  अनीता को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। यहां पर महिला का महिला का इलाज चल रहा है।

PC:  bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.