राजस्थान में खिलेगा परिवर्तन का कमल: Rajendra Rathore

Hanuman | Monday, 09 Oct 2023 04:18:19 PM
Lotus of change will bloom in Rajasthan: Rajendra Rathore

इंटरनेट डेस्क। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने 23 नवम्बर होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जतना पार्टी को बड़ी जीत मिलने का दावा किया है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है।

उन्होंने ट्वीट किया कि राजस्थान में खिलेगा परिवर्तन का कमल! साथियों, चुनावी रणभेरी बज चुकी है। राजस्थान की आवाम को कांग्रेस सरकार के जंगलराज में जारी महिला अत्याचार, पेपर लीक, तुष्टिकरण की राजनीति, महंगी बिजली, भ्रष्टाचार और किसान कर्जमाफी के झूठे वादों से निजात दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से सत्ता मे आ रही है।

देवतुल्य जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से राजस्थान में कुशासन का अंत होगा, सुशासन की स्थापना होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अबकी बार राजस्थान को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए प्रदेश की जनता-जनार्दन तैयार है। लोकतंत्र के इस महापर्व में आप सभी प्रदेशवासी अपने मताधिकार का प्रयोग कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं।
 

PC:  twitter



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.