Lok Sabha Elections: Rajasthan में किस पार्टी को मिली कौन सी सीट, देख लें आप

Samachar Jagat | Tuesday, 04 Jun 2024 04:32:03 PM
Lok Sabha Elections: Which party got which seat in Rajasthan, see here

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोकसभा चुनाव में आखिर कांग्रेस ने दस सालों के लम्बे इंतजार के बाद जीत का स्वाद चख लिया है। इस चुनाव में कांग्रेस को इंडिया गठबंधन के साथ 11 सीटों पर जीत मिलती नजर आ रही हैं। वहीं 14 सीटों पर भाजपा का कब्जा हो सकता है। खबरों के अनुसार, अभी तक प्रदेश की 15 सीटों का परिणाम घोषित हो चुका है।

इसमें से भाजपा ने आठ और कांग्रेस ने सात सीटों पर कब्जा किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक फिर से लोकसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा है। वह लगातार दूसरी बार अपने बेटे वैभव गहलोत को जीत नहीं दिला सके हैं। वैभव गहलोत को जोधपुर के बाद अब जालोर सीट से हार मिली है। 

खबरों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, उदयपुर, जालोर, बीकानेर, अजमेर, चित्तौडग़ढ़, पाली लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर ली है। वहीं कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को  बाड़मेर, चूरू, भरतपुर, टोंक-सवाईमाधोपुर, सीकर, नागौर और श्रीगंगानगर लोकसभा सीट पर मिली है। 

PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.