Lok Sabha Elections: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अब किया ऐसा

Hanuman | Tuesday, 14 May 2024 08:53:14 AM
Lok Sabha Elections: Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma now did this

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इन दिनों जमकर लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों का प्रचार कर रहे हैं। वह कई राज्यों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अब उन्होंने हरिणाणा और पंजाब में चुनाव प्रचार किया है। उन्होंने देश के इन दोनों ही राज्यों में भाजपा उम्मीदवारों का जमकर प्रचार किया है।
 इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया कि हर हरियाणवी है तैयार, अबकी बार 400 पार। हरियाणा प्रवास के दौरान करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल के समर्थन में असंध में आयोजित विशाल जनसभा में देवतुल्य जनता जनार्दन का स्नेहाशीष प्राप्त करते हुए सभी से खट्टर साहब को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। जनसभा में प्राप्त अभूतपूर्व जनसमर्थन को देखकर मैं आश्वस्त हूं कि करनाल लोकसभा क्षेत्र सहित हरियाणा का जन-जन मोदी जी की गारंटी पर विश्वासरूपी मुहर लगाते हुए सभी लोकसभा सीटों पर राष्ट्रवाद व सुशासन का कमल पुन: खिलाने हेतु प्रतिबद्ध हैं।

अनीता सोम प्रकाश के समर्थन में किया प्रचार
वहीं उन्होंने ट्वीट किया पंजाब के होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनीता सोम प्रकाश के समर्थन में आयोजित नामांकन सभा में देवतुल्य जनता जनार्दन को संबोधित करते हुए भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हेतु सभा में उमड़े इस अथाह जनसैलाब का ये अपार स्नेह, अटूट विश्वास और प्रचंड समर्थन पंजाब की सभी सीटों पर भाजपा की ऐतिहासिक विजय का उद्घोष कर रहा है।

PC:  twitter
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.