Lok Sabha elections: राजस्थान में ये सीटें जीत सकती हैं कांग्रेस, भाजपा को लगेगा झटका!

Samachar Jagat | Monday, 03 Jun 2024 08:46:40 AM
Lok Sabha elections: Congress can win these seats in Rajasthan, BJP will be shocked!

इंटरनेट डेस्क। देश में अब किस पार्टी की सरकार बनेगी, ये मंगलवार को लगभग तय हो जाएगा। मंगलवार को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होंगे। हालांकि परिणाम से पहले विभिन्न समाचार चैनलों की ओर से जारी किए गए एक्जिट पोट में भारतीय जनता पार्टी का पलड़ा भारी बताया जा रहा है।

अगर एक्जिट पोट के आकड़े परिणामों में बदल जाते हैं तो भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बना लेगी। एक्जिट पोट के आंकड़ों के अनुसार, तो भाजपा तीन सौ से अधिक सीटें जीत सकती है।

भारतीय जनता पार्टी की पार्टी की ओर से राजस्थान में सभी 25 सीटों पर जीत का दावा किया गया है। हालांकि इस बार प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को झटका लग सकता है। एक्जिट पोट के आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में भाजपा को पांच सीटों का नुकसान हो सकता है। 

इतनी सीटों पर जीत हासिल कर सकती है कांग्रेस
राजस्थान में एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को 19 से 21 सीट मिलते दिख रही है। वहीं कांग्रेस 4 से 5 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से अब भी प्रदेश में 25 सीटों पर जीत का दावा किया जा रहा है। कांग्रेस ने राजस्थान की दस सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है। 

राजस्थान में फिर से खुलेगा कांग्रेस का खाता!
राजस्थान में लोकसभा चुनाव में इस बार खाता फिर से खुलता नजर आ रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस, बाड़मेर-जैसलमेर, नागौर, दौसा, चूरू और सीकर लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर सकती है।  इन पांचों सीटों पर  कांग्रेस और इंडिया गंठबधन का पलड़ा भाजपा है। 

PC: bjp mid-day, business-standard, abplive

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.