Lok Sabha Elections: अपने बेटे वैभव के समर्थन में अशोक गहलोत ने अब बोल दी ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Thursday, 11 Apr 2024 09:53:30 AM
Lok Sabha Elections: Ashok Gehlot has now said this big thing in support of his son Vaibhav

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लोकसभा चुनाव में अपने बेटे वैभव गहलोत को जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वह लगातार अपने बेटे के समर्थन में जनसभाओं में हिस्सा ले रहे हैं।

कांग्रेस ने वैभव गहलोत को प्रदेश की जालौर-सिराही सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।  वैभव गहलोत लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, उन्हें पिछले चुनाव में जोधपुर सीट पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से हार का सामना करना पड़ा था। 

अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत अपने बेट के समर्थन में जमकर मेहनत कर रहे हैं। अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि कांग्रेस में घर वापसी करने वाले हमारे संघर्षशील साथी लाल सिंह राठौड़ द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सहभागिता की। क्षेत्र के लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत व कांग्रेस को दिया जा रहा ये समर्थन तरक्की एक्सप्रेस की अगवानी का प्रतीक है।

उन्होंने उन्होंने ट्वीट किया कि आहोर का हर एक छोर एक नई भोर की ओर प्रशस्त दिखा। आप सभी का क्षेत्र के प्रत्याशी वैभव गहलोत के प्रति यह प्यार, आशीर्वाद और समर्थन क्षेत्र में तरक्की को पिरोने के फूल बनेंगे।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.