Kerala: पत्नी को लेकर पति को था शक, इसके बाद बनाया ऐसा प्लान कि...

Hanuman | Friday, 31 Jan 2025 09:30:13 AM
Kerala: Husband had doubts about his wife, after this he made such a plan that...

इंटरनेट डेस्क। अब केरल राज्य से डबल मर्डर का ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां पलक्कड़ में एक व्यक्ति ने आपसी रंजिश की वजह से मां और बेटे की हत्या कर दी गई थी। डबल मर्डर की इस घटना से सभी के होश उड़ गए थे। पुलिस ने अब इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि  केरल के उत्तरी जिले पलक्कड़ में मां-बेटे की हत्या मामले में लंबे समय से चली आ रही रंजिश कारण रही। 

 पुलिस ने जानकारी दी कि पड़ोसी चेंथामारा (58) ने इस वारदार का अंजाम दिया। उसने 72 वर्षीय लक्ष्मी और उनके 53 वर्षीय बेटे सुधाकरण की दिनदहाड़े मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने आरोपी चेंथामारा को गिरफ्तार कर लिया है। 

आपसी रंजीत के कारण आरोपी ने हत्या की पहले से बनाई गई थी साजिश
पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि चेंथामारा को शक था कि पीडि़त परिवार की वजह से ही उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। इसी कारण आपसी रंजीत के कारण आरोपी ने हत्या की साजिश पहले से बनाई गई थी।

इसके लिए उसने हथियार भी खरीदकर रख लिया था। हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चेंथामारा जंगल में छिप गया था। वह एक दिन तक पुलिस को पुलिस को चकमा देता रहा। पुलिस ने जानकारी दी कि हत्या का आरोपी इलाके को अच्छी तरह जानता था और छिपने की जगहों से वाकिफ था। यहीं से उसकी पुलिस के तलाशी अभियान पर नजर थी। 

PC:  jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.