भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने के साई रेड्डी, मोहिनी मोहन मिश्र को बनाया गया महामंत्री

Shivkishore | Saturday, 22 Feb 2025 02:32:38 PM
K Sai Reddy became the national president of Bharatiya Kisan Sangh, Mohini Mohan Mishra was made the general secretary

इंटरनेट डेस्क। भारतीय किसान संघ का अखिल भारतीय अधिवेशन गुजरात के पालनपुर में आयोजित हुआ। अधिवेशन में बड़ा निर्णय लेते हुए भारतीय किसान संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष  साई रेड्डी को और मोहिनी मोहन मिश्र को महामंत्री बनाया गया। जयपुर प्रांत सह प्रचार प्रमुख डॉ.लोकेश कुमार चन्देल ने बताया है कि तीन दिवसीय गुजरात के पालनपुर में आयोजित भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अधिवेशन में जयपुर प्रांत के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जानकारी के अनुसार निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्रीनारायण चौधरी ने अधिवेशन में अपने पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने निर्वाचन प्रक्रिया को सम्पन्न कराया। जिसमें तेलंगाना से के साईं रेड्डी को अखिल भारतीय अध्यक्ष पद व उड़ीसा के मोहिनी मोहन मिश्र को अखिल भारतीय महामंत्री पद पर निर्वाचित घोषित किया।

साईं रेड्डी तेलंगाना के रहने वाले है। रेड्डी शुरू से भारतीय किसान संघ के संस्थापक श्रदेय दतोपंत जी ठेंगडी के साथ संगठन स्थापना के लिए देशव्यापी चर्चा के दौरान हुई बैठकों में शामिल होते रहे है। रेड्डी ने गन्ना किसानों के लिए सड़क से लेकर न्यायपालिका तक संघर्ष का नेतृत्व किया। 

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.