Jodhpur: पति को था पत्नी के अवैध संबंधों का शक, एक दिन...

Samachar Jagat | Tuesday, 13 Aug 2024 09:45:48 AM
Jodhpur: Husband suspected his wife of having an illicit relationship, one day...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के जोधपुर जिले से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां के  खेड़ापा थाना क्षेत्र के रुदिया गांव में अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी।

खबरों के अनुसार, यहां के 38 साल के व्यक्ति खेताराम ने अपनी ही पत्नी के सिर पर फावड़ा मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद ही 12 किलोमीटर तक पैदल चलकर पुलिस थाने पहुंच अपनी अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बता दिया कि उसने पत्नी को मार डाला है। इसेक बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अपनी जांच शुरू की। 

लंबे समय से अवैध संबंधों के शक में चल रही थी नोकझोंक 
खबरों के अनुसार, आरोपी खेताराम की पत्नी के साथ लंबे समय से अवैध संबंधों के शक में नोकझोंक भी चल रही थी। रात को मौका मिलते ही आरोपी ने पत्नी पर फावड़ से तीन से चार वार कर दिए। इससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक बेटा दूसरे कमरे में सो रहा था, जिसने कूलर की आवाज के चलते उसे आवाज तक सुनाई नहीं दी। 

मृतका के चाचा श्रवणराम ने दर्ज करवाया है हत्या का मामला 
पुलिस के अनुसार, दोनों का विवाह करीब 15 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं।  बड़ा बेटा ननिहाल में रहता था। इस संबंध में मृतका के चाचा श्रवणराम ने खेताराम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

PC: livehindustan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.