Jharkhand: तीन पत्नियों से भी नहीं भरा मन तो बेटी पर हो गई नियत खराब, पिता इसके बाद करने लगा...

Samachar Jagat | Sunday, 06 Oct 2024 01:02:01 PM
Jharkhand: Father accused of misbehaving with daughter

इंटरनेट डेस्क। देश में महिलाओं के साथ अत्याचार की आए दिन खबरें सुनने को मिल जाती है। इन मामलों में कमी नहीं हो पा रही है। अब झारखंड में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने बेटी के साथ शर्मनाक काम करने के मामले का खुलासा हुआ है।

पुसिल ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू की है। इस चौंकाने वाले मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पीडि़ता की बहन अचानक स्कूल में रोने लगी। इसके बाद पूछने पर शिक्षक के सामने बहन ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने शिक्षक को बताया कि उसके पिता बड़ी बहन के साथ बदतमीजी करता था। ये बात जानकार स्कूल प्रशासन चौंक गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है। 

आरोपी ने की थी तीन शादियां
खबरों के अनुसार, सौतेले पिता ने 3 शादियां की थी। पहली पत्नी की मौत होने के बाद उसने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी भाग गई थी। उसने तीसरा विवाह  6 बच्चों की मां से किया। 

तीसरी पत्नी के बच्चों को करता था परेशान
वह तीसरी पत्नी के बच्चों को परेशान करता था। वह बेटियों के साथ शर्मनाक हरकत करता था। इस संबंध में पुलिस ने पीडि़त लडक़ी के बयान को दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। पीडि़ता को मां के पास भेज दिया गया है। वहीं आरोपी की सगी बेटी को को बालिका गृह में भेजा गया है।  आगामी समय में पुलिस इस मामले मेें और खुलासा कर सकती है। 

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.