क्या Rajasthan भाजपा में मची हुई है खलबली? प्रदेश के नेता लगा रहे हैं दिल्ली की दौड़

Samachar Jagat | Thursday, 25 Jul 2024 10:12:58 AM
Is there a commotion in Rajasthan BJP? The party is going to take a big decision soon!

इंटरनेट डेस्क। ऐसा लगता है कि इन दिनों राजस्थान भाजपा में घमासान मचा हुआ है। बीजेपी नेता डॉ. किरोड़ीलाल मीणा के भजनलाल कैबिनेट से इस्तीफे देने के पार्टी की अंदरूनी खलबली खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सीपी जोशी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर प्रदेश के नेताओं की धडक़ने बढ़ा दी है।  

खबरों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने अब पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। दोनों ही नेताओं की तस्वीर भी सामने आई है। 

PC:  flipkart

लोकसभा चुनाव में नहीं मिला है उम्मीद के अनुसार परिणाम
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद के मुतातिक परिणाम नहीं मिलने के बाद प्रदेश भाजपा के संगठन में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पिछले 2 चुनाव में 25 सीटें जीतने वाली भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में 11 सीटों पर हार मिली है। इसके बाद से ही भाजपा में राजस्थान को लेकर चिंतन मंथन चल रहा है। 

PC:  livehindustan

किरोड़ी लाल के इस्तीफे पर नहीं लिया गया है फैसला
राजस्थान भाजपा मेें जिस प्रकार के हालात अभी देखने को मिल रहे हैं उसे देखते हुए तो ऐसा ही लगता है कि अंदरखाने जरूर कुछ गड़बड़ चल रही है। इसी कारण से प्रदेश के सारे नेता राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफे को लेकर अब भी पार्टी की ओर से किसी भी प्रकार का निर्णय लिया गया है। आपको बता दें कि घनश्याम तिवाड़ी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।  वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में कई नेताओं से मुलाकात की है। 

PC:  outlookindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.