क्या राजस्थान में बदलने जा रहा है सीएम चेहरा? आज दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री भजनलाल

Samachar Jagat | Friday, 07 Jun 2024 10:02:11 AM
Is the CM face going to change in Rajasthan? Chief Minister Bhajan Lal will go to Delhi today

इंटरनेट डेेस्क। राजस्थान में लोकसभा चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी की उम्मीद के मुताबिक नहीं रहने पर प्रदेश में अब मुख्यमंत्री बदलने को लेकर कयास लगने शुरू हो गए हैं। लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी  का शीर्ष नेतृत्व इस संबंध में जल्द ही बड़ा कदम उठा सकता है। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद आज भारतीय जनता पार्टी की ओर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 

खबरों के अनुसार, पार्टी की ओर से आज दिल्ली में बीजेपी के सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। दिल्ली में होने वाली इस बैठक में इस बैठक में राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा  भी शामिल होंगे। 

बैठक में होगी लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा
खबरों के अनुसार, लोकसभा चुनाव परिणाम की समीक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को दिल्ली बुलाया गया है। भाजपा की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी और नेता भी मौजूद रहेंगे। 

राजस्थान में भाजपा को मिली है केवल 14 सीटें
गौरतलब है कि राजस्थान में इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी मिशन 25 में सफल नहीं रही है। कांग्रेस ने राजस्थान में इस बार जबरदस्त तरीके से कमबैक करते हुए दस साल लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। कांग्रेस को आठ सीटों पर जीत मिली है। वहीं तीन सीटों पर कांग्रेस के सहयोगी दलों को जीत मिली है। भारतीय जनता पार्टी इस बार केवल 14 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी है।

PC: moneycontrol

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.