Haryana & Punjab Weather: पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश

varsha | Saturday, 27 May 2023 12:24:02 PM
Haryana and Punjab Weather: Rain in many parts of Punjab and Haryana

चंडीगढ़। हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी, कुरुक्षेत्र और रेवाड़ी में रातभर बारिश हुई है।उन्होंने बताया कि हरियाणा के अलावा पंजाब के बठिंडा और फरीदकोट में भी बारिश हुई।

विभाग के मुताबिक, दोनों राज्यों और उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ के कई इलाकों में 24 मई से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।दोनों राज्यों एवं चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान पिछले कुछ दिन से सामान्य से नीचे है।

Pc:Amarujala



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.