Haldwani: किशोरी को रात को आम के बाग में ले गए दो युवक, यहां पर बारी-बारी से किया दुष्कर्म, इसके बाद दोनों... 

Hanuman | Tuesday, 15 Oct 2024 08:59:46 AM
Haldwani: Two youths took the teenager to a mango orchard at night, raped her one by one, after which both of them...

इंटरनेट डेस्क। देश में महिलाओं और नाबालिगों बच्चियों के साथ हो रहे अपराधों में कमी नहीं आ पा रही है। रोजाना ऐसे मामले कहीं न कहीं से सुनने को मिल ही जाते हैं। ऐसा ही मामला अब उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से आया है। यहां के मुखानी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंग रेप का मामला प्रकाश में आया है। 

खबरों के अनुसार, हल्द्वानी शहर में दो युवकों ने नाबालिग को आम के बाग में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग के साथ गैंगरेप कर दोनों उसे बाग में छोडक़र फरार हो गए। पीडि़ता की मां ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरा आरोपी फरार है।

पनियाली क्षेत्र में चले रहे जागरण कार्यक्रम में गई थी किशोरी
किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि सात अक्टूबर को पनियाली क्षेत्र में चले रहे एक जागरण कार्यक्रम में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी यहां गई थी।  रात करीब 11:30 बजे वापस घर लौटने के दौरान दो युवकों ने उसे बाग में खींच लिया। इसके बाद दोनों ने किशोरी का मुंह बंद कर उसके साथ बारी-बारी से गैंग रेप किया। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए। 

पड़ोसियों के खिलाफ दर्ज हुआ है मामला
नाबालिग ने घर पर पहुंचकर इस घटना की जानकारी मां को दी। पीडि़ता की मां ने इस संबंध में पड़ोसी अशीष (23) और हिमांशु (24) ने खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस दूसरी आरोपी की तलाश में है।

PC:  bhaskar

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.