Gurgaon: भाई ने अपनी ही बहन के साथ कर दिया ऐसा, इसके बाद...

Hanuman | Tuesday, 24 Sep 2024 07:59:50 AM
Gurgaon: Brother did this to his own sister, after this...

इंटरनेट डेस्क। गुडग़ांव से अब हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। यहां पर अब व्यक्ति ने अपनी ही बहन को विधवा बना दिया। यहां के बजघेड़ा थाना एरिया में युवक ने अपने ही जीजा की हत्या कर की है। उसने चाकू घोंपकर कर अपने जीजा को मौत की नींद सुला दिया है। इस संबंध मं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। खबरों के अनुसार, बहन से झगड़ा करने और उसे तलाक देने की धमकी देने पर युवक को इतना गुस्सा आ गया कि उसने जीजा को मौत के घाट उतारा था। 

खबरों के अनुसार, पुलिस ने बताया कि चौमा फाटक के पास सहिब कुंज में एक व्यक्ति ने अपने जीजा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। युवक ने यूपी के फिरोजाबाद निवासी 40 साल के अपने जीजा आरिफ को मौत के घाट उतार दिया। 

पति-पत्नी के बीच हो गया था झगड़ा
मृतक के छोटे भाई ने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी कि रविवार सुबह करीब 7.30 बजे आरिफ व उसकी पत्नी शबनम के बीच झगड़ा हो गया था। इस दौरान दोनों पत्नी-पत्नी एक दुकान पर आ गए। इस दौरान आरिफ का साला मोहम्मद वसीम आ गया। इसके बाद साले ने चाकू से आरिफ के गले और छाती पर कई वार किए। इसके बाद पत्नी शबनम ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

PC:  indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.