- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। गुजरात के वलसाड जिले से अब हत्या का ऐसा मामला सामने आया है, जिस पर एक बार तो आपको विश्वास नहीं होगा। यहां पर एक 15 साल के लडक़े द्वारा बच्चे की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी किशोर बच्चे की मां से प्यार करता था।
खबरों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि मुस्कान असगराली नामक विवाहित महिला ने इस संबंध में शिकायत की थी। इस पर पुलिस ने 4 महीने के बच्चे का शव बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोर को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस को जानकारी दी कि आरोपी ने 13 जनवरी को बच्चे की हत्या कर झूठ बोला था कि यह एक हादसा है। घटना के समय बच्चे की मां बाजार गई हुई थी। आरोपी ने अपने प्रेमिका को बताया था कि बच्चा बिस्तर से गिर गया था और उसके सिर में चोट आई थी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी अगले दिन वहां से चला गया। इस पर महिला को संदेह हुआ। 15 जनवरी को उसकी शिकायत के बाद बच्चे का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसमें बच्चे के सिर पर गंभीर चोटें मिली।
आरोपी ने कबूल किया अपना जुर्म
इसे बाद 15 वर्षीय आरोपी को प्रयागराज से हिरासत में लेकर वलसाड लाया गया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि परिवार उस महिला से शादी करने के खिलाफ थे, जिसका पहले से एक बच्चा था। इसी कारण उसने बच्चे की हत्या कर दी।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें