Govind Singh Dotasra ने इस बात के लिए भाजपा पर साधा निशाना, बोल दी बड़ी बात

Hanuman | Tuesday, 04 Jun 2024 12:55:20 PM
Govind Singh Dotasra targeted BJP for this, said a big thing

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंहगाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। टोल टैक्स, दूध और बिजली के दमों को लेकर भाजपा पर तंज कसा है।

गोविंद सिंह डोटासरा ने लोकसभा चुनाव परिणाम के एक दिन पहले ट्वीट किया था कि भाजपा ने पहले वोट लिया, फिर महंगाई का मीटर शुरू किया। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होते ही भाजपा सरकार ने जनता की जेब से वसूली शुरू कर दी।  पहले टोल टैक्स के दाम 5 प्रतिशत बढ़ाए फिर दूध के दाम 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए और अब बिलजी के दाम भी बढ़ा दिए हैं।

गौरतलब है कि देश में आज लोकसभा चुनाव की मतगणना हो रही है। शुरूआती रूझानों में एनडीए को इंडिया गंठबंधन से कड़ी चुनौती मिल रही है। राजस्थान में भी कांग्रेस ने कई सीटों पर बढ़त बना रखी है। प्रदेश में इस बार कांग्रेस को आठ से दस सीटें जीतने की उम्मीद है।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.