Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करना...

Samachar Jagat | Monday, 01 Jul 2024 01:19:06 PM
Govind Singh Dotasra targeted BJP

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य और किसानों की कर्ज माफी को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स के माध्यम से बड़ी बात की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के वादे के बाद भी भाजपा सरकार ना तो किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य  (एमएसपी) देना चाहती है और ना ही किसानों का कर्ज माफ करना चाहती है।

 5 एकड़ तक कृषि भूमि नीलामी रोकने के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार 2020 में विधेयक लेकर आई थी, लेकिन विधानसभा से पारित विधेयक आज भी केंद्र सरकार में अनुमोदन हेतु लंबित है। इससे स्पष्ट है कि किसानों की ज़मीन नीलामी रोकने को लेकर भाजपा की कोई मंशा नहीं है।

हमारी कांग्रेस सरकार ने करीब 21 लाख किसानों का 14 हज़ार करोड़ का कर्ज माफ किया और किसानों को घरेलू के अलावा 2 हजार कृषि यूनिट बिजली मुफ्त दी। कांग्रेस ने जो कहा वो करके दिखाया लेकिन भाजपा का काम सिर्फ झूठ बोलकर जनता को भ्रमित करना एवं धार्मिक कट्टरता फैलाकर सत्ता हासिल करना है।  सच तो ये कि भाजपा सत्ता में आने के बाद किसानों के सम्मान का ढकोसला करती है और केवल पूंजीपतियों के लिए काम करती है। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी आप किस मुंह से किसान सम्मान की बात कर रहे हो? तीन काले कृषि कानून, 700 किसानों की शहादत, मोदी सरकार में मंत्री रहे अजय मिश्रा के पुत्र द्वारा किसानों को गाड़ी से कुचलना, किसानों को आतंकी खालिस्तानी कहना और उन पर गोलियां चलाने जैसे जुल्म अभी अन्नदाता भूला नहीं है।

PC: navbharattimes
PC: अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.