Govind Singh Dotasra ने अब भजनलाल सरकार पर लगा दिया है ये गंभीर आरोप, कहा- राजस्थान के हितों पर हरियाणा के...

Samachar Jagat | Friday, 02 Aug 2024 09:41:24 AM
Govind Singh Dotasra has now made this serious allegation on Bhajanlal government

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा में कई मुद्दों पर प्रदेश की भजनलाल सरकार को घेरा है। डोटासरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। चिरंजीवी योजना और पेयजल समस्या को लेकर भी प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर यमुना जल समझौते को लेकर राजस्थान के साथ धोखा करने का करने का आरोप लगाया है। 

राजस्थान के हितों पर हरियाणा के सामने किया है सरेंडर
डोटासरा ने इस संबंध में ट्वीट किया कि भाजपा सरकार ने यमुना जल समझौते को लेकर राजस्थान के साथ धोखा किया है। राजस्थान के हितों पर हरियाणा के सामने सरेंडर किया है। आज राजस्थान विधानसभा में यमुना जल समझौते में शेखावाटी की जनता से हुए धोखे की सच्चाई सामने रखी।

आमजन के स्वास्थ्य के जुड़ सवाल पर सरकार के पास कोई जवाब क्यों नहीं है?
वहीं उन्होंने एक अन्य ट्वीट के माध्यम से कहा कि क्या पर्ची सरकार सदन में सवालों के जवाब देने में सक्षम नहीं है? सवाल- आरजीएचएस एवं चिरंजीवी योजना में पंजीकृत चिकित्सालयों द्वारा मरीजों का उपचार व दवाईयां उपलब्ध नहीं कराई जा रही है? उक्त चिकित्सालयों के विरूद्ध सरकार द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है?

आमजन के स्वास्थ्य के जुड़े इस सवाल पर सरकार के पास कोई जवाब क्यों नहीं है? सरकार कब तक जवाब देने से बचेगी? वहीं उन्होंने राजस्थान विधानसभा में प्रदेश में चल रही पेयजल की गंभीर समस्या एवं आमजन को हो रही परेशानी को लेकर अपने विचार रखे।

PC: navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.