Govind Dotasra ने सीपी जोशी पर साधा निशाना, कहा- देश के लिए दो-दो कुर्बानी देने वाले परिवार को भाजपा नेता... 

Hanuman | Wednesday, 25 Sep 2024 08:23:09 AM
Govind Dotasra targeted CP Joshi

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अध्यक्ष ओम बिरला से पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

राजस्थान के पूर्व शिक्षाा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में चित्तौडग़ढ़ से भाजपा सांसद सीपी जोशी पर निशाना साधते हुए बड़ी बात बोल दी है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया कि भाजपा नेताओं में कुर्सी की लोलुपता में चमचागिरी और चाटुकारिता की पराकाष्ठा पार करने होड़ लगी है।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संदर्भ में चित्तौडग़ढ़ से भाजपा सांसद द्वारा लोकसभा अध्यक्ष को लिखा गया और वायरल कराया गया पत्र इसका नमूना है। सही मायनों में यह पत्र कागजों का ढेर लगाकार पार्टी फोरम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने एवं संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में अपनी पर्ची निकलवाने की सिफारिश से ज्यादा कुछ भी नहीं है। देश के लिए दो-दो कुर्बानी देने वाले परिवार को भाजपा नेता राष्ट्र का सम्मान और सुरक्षा न सिखाएं।

PC: rajasthantak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.