Ghaziabad: सात साल तक करता रहा दुष्कर्म, युवती की शादी होने के बाद भी...

Hanuman | Tuesday, 28 Jan 2025 04:51:06 PM
Ghaziabad: He kept raping her for seven years, even after the girl got married...

इंटरनेट डेस्क। गाजियाबाद से दुष्कर्म का एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकार आप हैरान रह जाएंगे। खबरों के अनुसार, अब यहां लोनी में ट्रॉनिका सिटी में लडक़ी से सात साल तक दुष्कर्म किए जाने का खुलासा हुआ है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों के अनुसार, आरोपी ने 16 साल की उम्र में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने इस वारदात का वीडियो बनाकर शादी होने के बाद भी युवती को ब्लैकमेल करने लगा। पीडि़ता अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती है। पड़ोसी में विनोद यादव मदद के बहाने उसे जाल में फंसा लिया। 

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि 16 साल की उम्र में आरोपी ने दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो-फोटो भी बना लिए। इसके बाद वह सात साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। 14 दिसंबर 2024 को पीडि़ता की शादी होने के बाद भी वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। बात नहीं मानने पर उसने अश्लील वीडियो और फोटो पति को भेज दिए। इस पर पति ने पीडि़ता महिला को घर से निकाल दिया। 

PC: sarassalil
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.