गहलोत, पायलट और डोटासरा ने अब Rahul Gandhi के लिए बोल दी ये बात

Samachar Jagat | Wednesday, 26 Jun 2024 09:32:23 AM
Gehlot, Pilot and Dotasra have now said this for Rahul Gandhi

इंटरनेट डेस्क। राहुल गांधी अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनेंगे। इसके लिए राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राहुल गांधी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।  

राहुल गांधी जनता के मुद्दे सडक़ से सदन तक मजबूती से उठाएंगे: अशोक गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स क माध्यम से कहा कि न्याय के योद्धा एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष  राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह खुशी की बात है कि गांधी परिवार के किसी सदस्य ने करीब 35 साल बाद संवैधानिक पद लेना स्वीकार किया है। नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी जनता के मुद्दे सडक़ से सदन तक मजबूती से उठाएंगे एवं न्याय की लड़ाई को और मजबूत करेंगे।

लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों को सशक्त करने के लिए यह एक ऐतिहासिक निर्णय है: सचिन पायलट
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक्स के माध्मय से कहा कि राहुल गांधी को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।
राहुल जी के नेतृत्व में देश एवं जनता से जुड़े मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाया जाएगा एवं आमजन की आवाज सदन तक पहुंचेगी। लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों को सशक्त करने के लिए यह एक ऐतिहासिक निर्णय है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका में  संविधान की रक्षा करेगी: डोटासरा
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। संसद में राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मजबूत विपक्ष की भूमिका में जन-जन की आवाज बुलंद कर संविधान की रक्षा करेगी।

PC: tv9hindi 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.