राजस्थान के पूर्व सीएम Ashok Gehlot ने दिल्ली में किया ऐसा, लग रहे हैं कयास

Hanuman | Saturday, 14 Sep 2024 03:10:29 PM
Former Rajasthan CM Ashok Gehlot did this in Delhi

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लम्बे समय बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का दौरा किया है। पूर्व सीएम ने आज दिल्ली में सीपीआई-एम के दिवंगत नेता सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।

PC: x

उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया कि दिल्ली में सीपीआई-एम के दिवंगत नेता सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनकी पत्नी श्रीमती सीमा चिश्ती येचुरी को ढांढस बंधाया।

आपको बता दें कि अशोक गहलोत के दिल्ली दौर को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है। अब कयास लग रहे हैं कि अशोक गहलोत को जल्द संगठन के बड़े पद का जिम्मा मिल सकता है। 

PC: ndtv

कांग्रेस आलाकमान अब अशोक गहलोत के राजनीतिक अनुभव को काम में ले सकते हैं। केन्द्र में कांग्रेस के लिए अशोक गहलोत की भूमिका महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इससे पहले लोकसभा चुनाव में अशोक गहलोत को अमेठी में सीनियर ऑब्जर्वर बनाकर भेजा गया था। इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी।

PC: deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.