पूर्व मुख्यमंत्री वसुुंधरा राजे ने भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष Madan Rathore को लेकर दे दिया ये बड़ा बयान

Hanuman | Friday, 26 Jul 2024 02:23:55 PM
Former Chief Minister Vasundhara Raje gave this big statement regarding BJP's new state president Madan Rathore

इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुुंधरा राजे ने बड़ा बयान दिया है। दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी वसुंधरा राजे ने अब सोशल मीडिया के माध्यम से मदन राठौड़ को भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। 

राजस्थान भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे ने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ जी को राजस्थान भाजपा का प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भाजपा राजस्थान में नई ऊंचाइयों को छुएगी और संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।  

वहीं उन्होंने एक अन्य ट्वीट के माध्यम से कहा कि डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल को राजस्थान भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ। आपको उत्कृष्ठ कार्यकाल की शुभकामनाएं।

PC: ommcomnews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.