इस बात के लिए अब Ashok Gehlot ने सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- सरकार को जल्द से जल्द

Samachar Jagat | Friday, 26 Jul 2024 12:47:46 PM
For this, Ashok Gehlot has now targeted CM Bhajanlal , said

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है।  पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में अपनी बात की है।

उन्होंने अब ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री जी के गृह जिले भरतपुर में तस्करों द्वारा युवक की हत्या एवं पुलिस पर फायरिंग व पथराव, सवाई माधोपुर में बजरी माफिया द्वारा एसडीएम के साथ दुर्वव्यवहार, अनूपगढ़ में 20 करोड़ की हेरोइन तस्करी करने वालों की जानकारी तक नहीं मिल पाना, पाली में सरस डेयरी बूथ कलेक्शन एजेंट को घायल कर लूट का प्रयास एवं मारवाड़ जंक्शन में नाबालिग से दुष्कर्म जैसी एक ही दिन की घटनाएं बता रही हैं कि राजस्थान में दिनोंदिन अपराध बढ़ रहे हैं एवं पुलिस का इकबाल कमजोर होता जा रहा है।

राजस्थान को एक शांत प्रदेश माना जाता है। प्रदेश की ऐसी छवि को बरकरार रखना सरकार एवं प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए सरकार को जल्द से जल्द आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

PC: twitter
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.