डोटासरा ने Bhajan Lal government पर साधा निशाना, कहा- हर मोर्चे पर फेल होती पर्ची सरकार...

Samachar Jagat | Saturday, 24 Aug 2024 08:40:35 AM
Dotasra targeted Bhajan Lal government, said- slip government fails on every front...

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली पुलिस की स्पेशन सेल द्वारा राजस्थान के भिवाड़ी में आतंकी संगठन अलकायदा के छह लोगों को पकड़े जाने पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है। 

पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने ट्वीट किया कि राजस्थान के भिवाड़ी में आतंकी संगठन अलकायदा के आतंकी तैयार करने की फैक्ट्री चल रही है, देश को दहलाने की गहरी साज़िश रची जा रही है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार इन आतंकी गतिविधियों से बेखबर है। पुलिस व खुफिया तंत्र पूरी तरह नाकाम रहा है, जिसकी कमान स्वयं मुख्यमंत्री भजनलाल जी के हाथों में हैं।

राजस्थान से देश में आतंकी नेटवर्क का जाल बिछाकर दहशतगर्दी फैलाने का ये खौफनाक और बेहद चिंताजनक मामला है। हर मोर्चे पर फेल होती पर्ची सरकार सिर्फ प्रचारबाजी में व्यस्त है, सरकार को समय रहते सतर्क हो जाना चाहिए।

PC:  bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.