Dotasra ने अब अधिकारियों के स्थानान्तरण को लेकर भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- एक महीने में 3-3 बार इधर से उधर...

Samachar Jagat | Saturday, 28 Sep 2024 03:05:50 PM
Dotasra now targeted the BJP government over the transfer of officers, saying- 3 times in a month from here to there...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब अधिकारियों को स्थानान्तरण को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। 
राजस्थान पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने अब आरएएस अधिकारियों के स्थानान्तरण की एक लिस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर भाजपा सरकार पर तंज कसा है।

PC:  bhaskar

उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में ट्वीट किया कि 360 डिग्री परीक्षण कर स्थानान्तरण का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने अधिकारियों को स्थानान्तरण के नाम पर फुटबॉल बना रखा है। एक महीने में 3-3 बार इधर से उधर कर दिया। कई अधिकारी तो ऐसे हैं जिन्हें ज्वाइन करते ही अगले ट्रांसफर का आदेश मिल गया। क्या ऐसे आएगी गुड गवर्नेंस?

राजस्थान पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के निशाने पर पर भजनलाल सरकार बनी रहती है। वह किसी न किसी बात पर प्रदेश सरकार को घेरते रहते हैं। 

PC: wikipedia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 




 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.