Diya Kumari ने इसे बता दिया है लोकतांत्रिक इतिहास में एक मील का पत्थर 

Samachar Jagat | Thursday, 19 Sep 2024 01:23:18 PM
Diya Kumari has called it a milestone in democratic history

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा वन नेशन, वन इलेक्शन को दी गई मंजूरी को ऐतिहासिक निर्णय बताया है। इस संबंध में दिया कुमारी ने बुधवार सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही थी।

उन्होंने ट्वीट किया था कि ऐतिहासिक निर्णय! केंद्रीय कैबिनेट द्वारा आज ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को दी गई मंजूरी देश के लोकतांत्रिक इतिहास में एक मील का पत्थर है। यह दूरदर्शी कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व का प्रतीक है, जो चुनाव प्रक्रिया को न केवल सुचारु और सुव्यवस्थित बनाएगा, बल्कि समय और धन की भारी बचत करते हुए विकास को नई गति देगा।

यह ऐतिहासिक फैसला भारत के लोकतंत्र को नई दिशा देगा, जहां हर चुनाव एकजुटता, स्थिरता और समृद्धि का संदेश देगा। देशवासियों के लिए यह एक गौरवशाली क्षण है - सभी को बधाई और शुभकामनाएं। प्रदेश के लगभग सभी भाजपा नेताओं ने केन्द्र सरकार की इस कदम के लिए प्रशंसा की है। 

PC:  ibc24

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.